यह भर्ती अभियान संगठन में 40 पदों को भरेगा। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 तक है। योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।
रिक्ति विवरण
- कॉमर्स : 7 पद
- कंप्यूटर साइंस : 6 पद
- पर्यावरण अध्ययन : 2 पद
- अंग्रेजी: 1 पद
- हिंदी: 1 पद
- इतिहास : 3 पद
- गणित : 2 पद
- बिजनेस इकोनॉमिक्स: 5 पद
- साइकोलॉजी : 8 पद
- मैनेजमेंट स्टडीज : 5 पद
पात्रता मापदंड
किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां पॉइंट-स्केल में समकक्ष ग्रेड), या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री।
चयन प्रक्रिया
60 अंक और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क है ₹500/-। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों और महिला आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विस्तृत अधिसूचना यहाँ