An un-foldable, 500 sq ft house for about 40L rupees. Probably could be manufactured even cheaper in India. Perfect for post-disaster shelters also. Innovation is the answer to our problems of providing affordable homes. pic.twitter.com/1CRPPpvla1
— anand mahindra (@anandmahindra) January 12, 2023
Twitter पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बॉक्स को अनफोल्ड कर रहे हैं। यह होते होते एक पूरा घर बन जाता है। यह देखने में काफी शानदार लगता है। एक बॉक्स वीडियो में देखा जा सकता है जिसको क्रेन की मदद से खोला जाता है। देखते ही देखते यह एक घर में तब्दील हो जाता है जिसका आकार पूरा 500 वर्ग फुट का है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान हो गए होंगे। आनंद महिंद्रा ने इस घर की कीमत 40 लाख रुपये के करीब बताई है। चूंकि उत्तराखंड के जोशीमठ में इन दिनों जमीन धंसने के खतरे की दहशत में लोग जी रहे हैं, ऐसे में कुछ यूजर्स ने ये भी सुझाव दिया है कि ऐसी आपदाओं में इस तरह के शेल्टर होम काफी कारगर साबित हो सकते हैं। वीडियो को अब तक 23 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थिति में इस तरह के विकल्प वाकई कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं, आनंद महिंद्रा ने इसके बारे में कहा कि भारत में इसे 40 लाख से भी कम कीमत में तैयार किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।